मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

किसान चौपाल में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बताए गए फायदे, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग

On: October 31, 2026 3:28 AM
Follow Us:

ब्यूरो रिपोर्ट: रामरूप राय

समस्तीपुर।मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर उत्तर पंचायत में कृषि विभाग की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। चौपाल के माध्यम से किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, रबी फसल के लिए बीज वितरण, आत्मा योजना तथा खेत बचाओ अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम में बीटीएम रवि मल्लिक ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ-साथ कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने रबी फसलों के लिए बीज वितरण की प्रक्रिया, आत्मा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ तथा खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों की भी जानकारी दी। किसानों से मिट्टी के संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर कृषि कर्मियों ने किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। चौपाल में किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर एटीएम धनंजय सिंह, कृषि समन्वयक मुकेश कुमार, बीटीएम रवि मल्लिक एवं एटीएम सुधीर कुमार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment