मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

4000 करोड़ की Ramayana के लिए थिएटर में देना होगा कितना समय? सेंसर बोर्ड से पास होते ही सामने आई ये डिटेल

On: October 30, 2026 6:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है. अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दे दिया है. इसके साथ ही फिल्म की लंबाई का भी खुलासा हो गया है. खास बात यह है कि दर्शकों को इस फिल्म के लिए तीन घंटे से ज्यादा का समय निकालना होगा.

3 घंटे 15 मिनट की होगी फिल्म

सीबीएफसी की जानकारी के मुताबिक, ‘रामायण’ की लंबाई 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है. फिल्म को U सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि हर उम्र के लोग इसे देख सकते हैं.

फिल्म की सेंसर प्रक्रिया 30 अक्टूबर को पूरी हुई. हालांकि, सेंसर बोर्ड की जानकारी में किसी बड़े कट या बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है.

कई फॉर्मेट में होगी रिलीज

‘रामायण’ को 2D, 3D, IMAX 3D, 4DX 3D और ScreenX जैसे फॉर्मेट में रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में भी आएगी.

फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि रणबीर कपूर की यह बड़ी फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं.

क्या होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध पर आधारित है. कहानी में रावण के बढ़ते अत्याचार और तीनों लोकों पर उसके राज की झलक दिखाई जाएगी. इसके बाद भगवान विष्णु राम के रूप में धरती पर जन्म लेते हैं.

पिता के वचन को पूरा करने के लिए राम, सीता और लक्ष्मण वनवास जाते हैं. इसी दौरान रावण माता सीता का हरण कर लेता है. इसके बाद अधर्म के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई शुरू होती है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment