मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

UP MLC Election Result: 5 सीट ही नहीं, 50 जिलों में BJP की हार! जानिए क्यों अखिलेश यादव ने किया ऐसा दावा

On: October 30, 2026 6:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश के MLC चुनाव के नतीजों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के खेमे में नया उत्साह भर दिया है. पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की हार सिर्फ पांच सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि 50 जिलों में पार्टी को जनता ने नकार दिया है. अखिलेश ने चुनाव परिणामों को जनता का जवाब बताते हुए बीजेपी पर चुनाव में छल करने का आरोप भी लगाया.

‘डबल इंजन सरकार को जनता ने दिया डबल जीरो’

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में MLC चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में डबल इंजन की सरकार को जनता ने डबल जीरो दिया है. अखिलेश के मुताबिक, चुनाव की गिनती में भले ही हार का आंकड़ा पांच सीटों का दिख रहा हो, लेकिन बीजेपी को 50 जिलों में हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने छल के जरिए छह सीटें जीती हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो पार्टी इतनी सीटें भी नहीं जीत पाती. अखिलेश ने कहा कि सपा की जीत जनता के समर्थन की वजह से हुई है. चुनाव के दौरान रातभर हुए संघर्ष को भी जनता ने समझ लिया है.

अमित शाह के दौरे पर कसा तंज, BJP में भगदड़ का दावा

अमित शाह के यूपी दौरे को लेकर भी अखिलेश यादव ने निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते.’ अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी के अंदर की फूट अब और सामने आएगी. पार्टी में भगदड़ मचेगी और टिकट की खिड़की खाली रह जाएगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने इस चुनाव में काफी वोट दिया है. सपा का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. अखिलेश ने पार्टी की रिकॉर्ड जीत का दावा करते हुए बीजेपी पर राजनीतिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया.

UGC और महिला आरक्षण पर भी BJP को घेरा

UGC लागू करने को लेकर अमित शाह के बयान पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि UGC लागू करने लायक नहीं है. महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने के बावजूद महिलाओं को आरक्षण नहीं मिला. अखिलेश ने राज्य सरकार पर स्कूल बंद करने और शराब के ठेके खोलने की तैयारी करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार 27 हजार स्कूल बंद कर रही है, जबकि 27 हजार शराब के ठेके खुलवाने जा रही है. उनके मुताबिक, जनता अब सरकार के फैसलों का जवाब दे रही है.

1 नवंबर को विपक्ष की रैली में शामिल होंगे अखिलेश

अखिलेश यादव ने बताया कि वह 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली में शामिल होंगे. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आयोग के खिलाफ सबूत हैं और वोटर लिस्ट में सुधार की जरूरत है. अखिलेश ने मतदाता सूची में लगी तस्वीरों की पहचान को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने आधार कार्ड, मेटल कार्ड और बायोमेट्रिक व्यवस्था के जरिए चुनाव कराने की मांग की. वहीं, वाराणसी में आकाश अग्रवाल के चुने जाने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि जब आकाश उनके पास आए थे, तब टिकट देने में उन्होंने एक मिनट की भी देरी नहीं की थी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment